Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट को नवाजा गया एलिट अवार्ड से

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 04 जुलाई (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट को डिस्ट्रिक रोटरी-3011 द्वारा एलिट अवार्ड से नवाजा गया है। ये अवार्ड डिस्ट्रिक रोटरी-3011 द्वारा दिल्ली के एक होटल में आयोजित आभार नामक समारोह में डिस्ट्रिक गवर्नर सुधीर मंगला द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक रोटरी-3011 के अंतर्गत सभी 67 रोटरी क्लबों के प्रधान, सचिव तथा डिस्ट्रिक रोटरी के पदाधिकारी आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। यहीं नही रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के प्रधान तथा सचिव को भी एलिट अवार्ड मिला। इसके अलावा विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए क्लब को 24 सर्टिफिकेट भी सम्मान स्वरूप मिले हैं। क्लब की तरफ से प्रधान डॉ.एस.सी. त्यागी सहित क्लब के सचिव राजेश महाजन, कोषाध्यक्ष वेद अदलक्खा, एच.एल. भुटानी, डॉ०आर.एस. वर्मा, पीआर अरोड़ा, एनडी नागपाल, एमके मेहतानी तथा राकेश आहूजा आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए ये अवार्ड लिए।
क्लब के प्रधान डॉ.एस.सी. त्यागी ने क्लब को मिले इस सम्मान के लिए केसी लखानी सहित सभी पूर्व प्रधानों तथा क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया है जिनकी बदौलत कि वो क्लब को इस ऊंचाई तक पहुंचा पाए।

IMG-20160703-WA0030 IMG-20160703-WA0027 IMG-20160703-WA0028 IMG-20160703-WA0029

Related posts

ऐसे कौन से पुल जिससे मात्र 15 मिनट में नोएडा व दिल्ली पहुंच जाएगें लोग? देखे!

Metro Plus

राजस्थान में बनेगी पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार: लखन सिंगला

Metro Plus

विपुल गोयल ने 4 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus