Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिरोटरी

साईंधाम में 10 जुलाई को 25 वर-वधु विवाह बंधन में बांधेगें

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 9 जुलाई (ऋचा गुप्ता): तिगांव रोड़ स्थित श्री शिरड़ी सांईं बाबा मंदिर में कल रविवार 10 जुलाई को श्री शिरड़ी साईबाबा टैम्पल सोसायटी द्वारा 37वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ईनर व्हील क्लब (आईडब्ल्यूसी)ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 वर-वधु विवाह बंधन में बांधेगें। सोसायटी द्वारा अभी तक 636 युवक-युवतियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर चुकी है।
विवाह सम्मेलन के अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेगें। जबकि मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा, पर्यटन विभाग के वित्त सचिव एस.पी. अरोड़ा व पीएफ विभाग के अतिरिक्त मुख्य आयुक्त राजेश बंसल बतौर विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहेगें।
टैम्पल सोसायटी के चेयरमैन मोतीराम गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से समाज में दहेज प्रथा पर रोक लगी है तथा अब गरीब माता-पिता को भी अपनी बेटी बोझ नहीं लगती है।

Related posts

सोलर इन्वर्टर चार्जर लगवाएं, सब्सिडी योजना का लाभ उठाएं!

Metro Plus

स्कूली विद्यार्थियों को कौन कराएगा प्रदेश की संस्कृति से रूबरू, जानिए?

Metro Plus

Manav Rachna शैक्षणिक संस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग और ध्यान सत्र का आयोजन हुआ

Metro Plus