Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए वचनबद्ध : कृष्णपाल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 11 जुलाई (महेश गुप्ता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए सबंधित क्षेत्रों में सिनियर सिटिजन कल्बों की स्थापना की जा रही है, ताकि वरिष्ठ नागरिक सरकार द्वारा दी जा रही योजना का लाभ ले सकें। यह विचार केन्द्रिय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं मुख्य संसदीय सचिव, हरियाणा सीमा त्रिखा ने सैक्टर-21 में संयुक्त रूप से सिनियर सिटिजन कल्ब के विधिवत् पूजन एवं निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत करने उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
उल्लेखनीय है कि सिनियर सिटिजन कल्ब की वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं हेतू पिछले काफी समय से क्षेत्रवासियों द्वारा मांग की जाती रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए इस मांग को पूरा किया गया है।
इस अवसर पर पदम ब्रहमदत्त एडवोकेट, आईपी माटा, पीके अग्रवाल, सुभाष शर्मा, गजराज नागर, अशोक नेहरा, ब्रिगेडियर माथुर, जरनल दत्त, डी आन्नंद, एसएन गुप्ता, हरदयाल मदान, नटवर लाल मिश्रा सहित स्थानिय क्षेत्र वासियों ने सिनियर सिटिजन कल्ब की सुविधा दिए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया।

Related posts

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

‘Pollution Free’ Diwali celebrated at Saffron Public School

Metro Plus

ईमानदार निगमायुक्त: किसके साये में हो रहे हैं धड़ाधड़ अवैध निर्माण? Part-1

Metro Plus