Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सीमा त्रिखा ने जेल में किया नीमका जेल में पौधारोपण

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 जुलाई (महेश गुप्ता): मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने नीमका जेल में पौधारोपण कर जेल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ जेल अधीक्षक दीपक शर्मा व मनोज मल्होत्रा मुख्य रूप से उपस्थि थे।
श्रीमती त्रिखा ने कहा कि जेल में कचरे से जैविक खाद तैयार की जायेगी व बेकरी का भी निर्माण किया जायेगा। जिससे जेल में ही बिस्कुट व बै्रड जैसे खाद्य पदार्थों का उत्पादन होगा। उन्होंने जेल के हस्तशिल्प कक्ष का भी उद्वघाटन कर जेल में दी जाने वाली सभी सुविधाओं व योजनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने महिला कैदी महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और जेल अधीक्षक को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सिंह ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रशिक्षित कैदियों को प्रशस्ति-पत्र भी वितरित किए।
श्रीमती त्रिखा ने उद्योगशाला व मनोरंजन कक्ष का दौरा कर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखे। उन्होंने कहा कि बंदियों को हुनरमंद बनाया जाये जिससे कि वे जेल से बाहर आकर अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर सकें और समाज की मुख्य धारा में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर जेल उप-निरीक्षक दिनेश यादव, रोहन हुड्डा, नरेश गोयल, आईवीएफ से डॉ० पूनम सिंह, गोविन्द सिंह, पवन भाटिया, सचिन चावला, विनोद आहूजा, श्याम सुंदर शर्मा, ललित भारद्वाज, परमेन्द्र त्यागी सहित जेल का समस्त स्टाफ उनके साथ उपस्थित रहा।

DSC00448

DSC00416

 

Related posts

भाजपा सरकार कर रही बाबा साहब द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान में जनता विरोधी संशोधन: नितिन सिंगला

Metro Plus

Homerton Grammar School ने उत्साहपूर्वक मनाया रंगीला भारत थीम के साथ अर्ली इयर्स कॉन्वोकेशन ‘उड़ान 2026’

Metro Plus

अग्रवाल समिति के काव्य समारोह में कवियों ने जमकर रंग बिखेरे!

Metro Plus