Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कर्मचारियों ने किया अपने शोषण को लेकर हरियाणा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 19 जुलाई (जस्प्रीत कौर): पालिका, परिषदों व निगमों के गरीब कर्मचारियों का शोषण कर रही है हरियाणा सरकार। यह आरोप नगर-निगम के सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा किए गए झाडू प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने लगाए।
श्री शास्त्री ने दावा किया कि प्रदेश के सभी शहरों में झाडू प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार की वायदा खिलाफी व ठेकाप्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 20 हजार रूपए देने, मुख्य सचिव के सभी पत्र पालिका कर्मचारियों को सीधे तौर पर लागू करने, नियमित भर्ती करने, कर्मचारियों के वेतन से काटी गई ईपीएफ व ईएसआई की राशि उनके खातों में जमा करें, ईएसआई का मेंबर बनाने, समय पर वेतन देने की मांग करते हुए आम जनता में सरकार के दलित एवं कर्मचारी विरोधी नीतियां का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी शहरों में कल भी झाडू प्रदर्शन किए जाएगें। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर-निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्य संगठनकर्ता विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार को पालिका कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से करना चाहिए ताकि आम जनता को मिल रही सुविधाओं में किसी तरह का व्यवधान न हो। यदि सरकार ने ऐसा नहीं किया तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, नगरपालिकाओं के कर्मचारियों के आंदोलन में सड़कों पर उतरेगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव सुनील कुमार चिन्डालिया, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानकचंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, सचिव सोमपाल झिझोटिया ने कहा कि भाजपा की वोट देकर प्रदेश का कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है क्योंकि चुनाव में किए गए वादे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकाप्रथा समाप्त करने, न्यूनतम वेतन 15 हजार रूपए देने, नियमित भर्ती करने का वायदा पूरा नहीं किया। बल्कि सरकार पालिका, परिषदों व निगमों में पूर्ण रूप से ठेका प्रथा लागू करने पर अमादा है।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान अशोक कुमार, प्रैस सचिव धर्मवीर वैष्णव, ब्लॉक प्रधान करतार सिंह, सफाई कर्मचारी यूनियन के वरिष्ठ उप-प्रधान, श्रीनंद ढकोलिया, कोषाध्यक्ष सुदेश कुमार, जितेन्द्र छाबड़ा, रगबीर चौटाला, संघ की प्रदेश उपाध्यक्षा बृजवती, कमला, अनिल भंडारी, प्रेमपाल, महेश, राजबीर, जगदीश बालगुहेर, दान सिंह, महेन्द्र, मामा, ममता, शकुन्तला, नैन सिंह, विनोद सौदे, राजीव मढोतिया, सुरेश कुमार, वेदप्रकाश, जसबीर सिंह चौहान, रमेश गुहैर आदि उपस्थित थे।


Related posts

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान: सुमित गौड़

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal welcoming Punjab Chief Minister,Mr.Parkash Singh Badal

Metro Plus

सैक्टर-15 कम्युनिटी सेंटर में शनिवार-रविवार को बनेंगे परिवार पहचान पत्र: जितेंद्र कुमार

Metro Plus