Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Modern DPS में विशिष्ट रत्नों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
ग्रेटर फरीदाबाद, 22 सितंबर: मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर फरीदाबाद में कक्षा पहली के नन्हे कलाकारों द्वारा स्कूल प्रांगण में भारी उमंग एवं उत्साह के साथ संगीतमय नाटक श्रद्धांजलि-ए ट्रिब्यूट टू इंडिया एंड इट्स जेम्स प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश दीपक गुप्ता की धर्मपत्नी सीमा गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी। स्कूल कि निदेशक राजीव गिरधर उर्फ गोल्डी ने सीमा गुप्ता के व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट सेवाओं के विषय में श्रोताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं स्मारिका विमोचन के साथ हुआ। भारत को विश्व पटल पर उसकी गरिमामयी प्रतिष्ठा तक पहुंचाने में जिन महापुरुषों का योगदान रहा, उनमें से चार विशिष्ट रत्नों पर यह कार्यक्रम आधारित था जिसमें शांति, अहिंसा एवं मैत्री के मजबूत आदर्शों को व्याख्यित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सीमा गुप्ता ने उभरते नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास, निपुणता तथा कौशल की सराहना की एवं कार्यक्रम के मुख्य विषय की प्रशंसा की। उन्होंने शांति एवं बंधुता के संदेश-प्रसारण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। अभूतपूर्व एवं उत्साहवर्धक प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अक्षिता राणा एवं कुमार शिरीष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

मुख्यमंत्री भी छात्रसंघ चुनाव पर अपना रुख साफ करे: कुलदीप सिंह

Metro Plus

INNERWHEEL क्लब की जोड़ी ने जीता बॉलीवुड डांस में First Prize

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का हथीन की जनता ने किया भव्य स्वागत

Metro Plus