Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी संस्कार ने लगाया बैंक ऑफ बड़ौदा में रक्तदान शिविर

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 21 जुलाई (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्वाधान में बैंक स्थापना के 109 वर्ष पूर्ण होने पर एनएच-5 स्थित शाखा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसका उद्वघाटन एनआईटी के पुलिस उपायुक्त पूरण चंद पंवार के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी संस्कार के प्रधान संदीप सिंघल, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, लव विज, अरिहंत जैन, देवेश गुप्ता ने भी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शाखा प्रबंधक विष्णु मोहन बोर्डिया ने बताया कि उनका लक्ष्य 109 यूनिट का था किंतु 113 यूनिट एकत्र करने में वे सफल रहे।
इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केसी पाठक विशेष रूप से उपस्थित थे। सहायक महाप्रबंधक कुलदीप चोखटू ने भी शिविर का जायजा लिया। शिविर की महत्वपूर्ण बात ये थी की रक्तदान शिविर के बावजूद भी बैंक की कार्यवाही यथावत जारी रही। बैंक अधिकारियों में कुमारी प्रथा भौमिक साक्षी वालिया व विशाल यादव तथा शांत सौरभ ने भी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सबने 109वें स्थापना दिवस पर केक भी काटा गया। शाखा प्रबंधक विष्णु बोर्डिया ने रोटरी संस्कार को शिविर के सफल आयोजन पर बधाई दी तथा सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।

Related posts

Delhi Scholars स्कूल में चन्द्रयान-2 की वीडियो दिखाकर छात्रों को किया गया प्रेरित

Metro Plus

रियल एस्टेट वर्ग ने दिया राजेश नागर एवं विपुल गोयल को समर्थन, ग्रेटर फरीदाबाद में हुआ जोरदार स्वागत।

Metro Plus

निर्भया कांड पर बनी डॉक्युमेंटरी का प्रसारण तो सही लेकिन हत्यारों को हो जल्द से जल्द फांसी: सुरेन्द्रपाल

Metro Plus