Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ट्रैफिक के मामले में राम भरोसे चल रहा है फरीदाबाद: कृष्ण अत्री

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 30 जुलाई (जस्प्रीत कौर): एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री ने कहा की एक दिन की बारिश में ही विकास के नाम पर जनता को बरगलाने वाली जुमलों की सरकार की पोल खुल गयी आज शहर में जगह-जगह सड़को पर गड्ढे व पानी भरा हुआ है। जिससे आम जन मानस का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
कृष्ण अत्री ने कहा की हर जगह पानी-पानी होने के कारण हमारे देश के भविष्य बच्चों को अपने स्कूल व कॉलेज जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की आज शहर में सरकार के कई बड़े नेता व मंत्री रहते है यहां तक की यहां से मौजूदा सांसद कृष्णपाल गुर्जर केंद्र सरकार में मंत्री है और उन्होंने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी में शामिल करने पर सरकार का धन्यवाद किया था लेकिन हम अब उनसे ये पूछना चाहते है शहर में उनके पास लाल बत्ती की गाड़ी है देश व प्रदेश में उनकी सरकार है और राज्य सरकार में फरीदाबाद से तीन और नेताओं को लाल बत्ती मिली हुई है कुल मिलाकर शहर मे 4 लाल बत्ती है फिर भी इस स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का यह हाल है की यहां की जनता पीने के मीठे पानी व गंदे पानी की निकासी को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन फिर भी न अधिकारीयों पर और न ही सरकार में मंत्री व विधायकों के कान पर जूं नही रेंगती।
कृष्ण अत्री ने कहा की आज कहां है की आज सरकार का कोई भी नेता व मंत्री नजर नही आ रहा जो अभी तक विकास के नाम के ढिंढोरे पिटता था। उन्होंने कहा की आज जिले में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नही है और फरीदाबाद जिला राम भरोसे चल रहा है।

IMG-20160730-WA0002

IMG-20160730-WA0001

Related posts

Hon’ble Mr. Justice S.J. Vazifdar, Acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court administering the oath to 14 permanent Judges of Punjab and Haryana High Court at Chandigarh

Metro Plus

पटाखे नहीं जलाएंगे पर्यावरण स्वच्छ बनाएंगे छात्राओं ने निकाली रैली

Metro Plus

मानव रचना विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शूटिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Metro Plus