Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक बटोरे

मैट्रो प्लस
बल्लबगढ़, 4 अगस्त (नवीन गुप्ता): फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने बालाजी पब्लिक स्कूल आदर्श नगर में आयोजित अमेचर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 10 विद्यालयों के 150 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। भागीदार विद्यालयों में मेजबान विद्यालय बालाजी, रावल, अरावली, बीएन, फौगाट आदि स्कूल थे।
इस अमेचर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 18-21 कि० ग्राम वजन वर्ग में नवजोत, 21-24 में केशव और 45-48 में हेमन्त ने स्वर्ण पदक हासिल किया। फौगाट स्कूल के 3 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 3 रजत पदक पाने में भी फौगाट स्कूल के कुलदीप (45-48), अंकित (18-21), निखिल त्यागी (28-31) ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी को दो राऊड में शिकस्त दी लेकिन अंतिम राउंड में मात जाई और रजत पदक पाकर ही संतोष करना पड़ा।
प्रथम व द्वितीय स्थान पर आए खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जाएगा और ये खिलाड़ी अगस्त माह में ही हिसार में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर फौगाट स्कूल निदेशक सतीश फौगाट ने उनके कोच प्रिंस कुमार की तारीफ की और विजेता खिलाडय़ों को बधाई दी।
इस मौके पर स्कूल स्टाफ दीपचंद, प्रधानाचार्या निकेता सिंह, कुनाल राजपूत, महावीर, पूजा चौहान, राजकुमार, गोविंद, वाणी, सपना, मंजू, कमला आदि मौजूद थे।

Related posts

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

Metro Plus

चौ. भजनलाल के जीवन का अंदाज रहा निराला, 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष

Metro Plus

एमआरयू में सेंटर फॉर स्मार्ट सोलर एनर्जी हुआ लॉन्च एमआरयू के स्टूडेंट्स बनेंगे सोलर एक्सपर्ट

Metro Plus