Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने ठुमके लगाकर मनाई हरियाली तीज

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 5 अगस्त (नवीन गुप्ता): एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर हरियाली तीज व सावन के गीतों पर खूब नृत्य किया और हाथों पर मेहंदी लगाई। छात्राओं ने नेल आट्र्स में हिस्सा लिया। तीज के अवसर पर छात्राओं ने अपने द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया।
इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश शाह ने कहा कि हरियाली तीज इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि परपंरा के अनुसार तीज सभी पर्वो के शुरूआत की प्रतीक मानी जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज खुशियों और उमंग का त्यौहार है। इस दिन महिलाएं हाथों पर मेहँदी लगाकर सावन के गीत गाकर झूला झूलती है और व्रत रखती है। प्रधानाचार्य ने कहा कि भारत त्यौहारों का देश है और यहां हर मौसम अपने साथ कई त्यौहार भी लेकर आते है। सावन का महीना भी कई त्यौहार साथ लेकर आता है जिसमें हरियाली तीज खास है।
इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न खाने पीने के तथा गेम्स के स्टाल भी लगाए व खाने का लुफ्त उठाया। विभिन्न नृत्यों में विराज को पहला स्थान, रमनप्रीत को दूसरा स्थान तथा अनु झा को तीसरा स्थान मिला ।6186845b-0641-4b75-9681-9a5421695901

Related posts

Natural ब्रांड ने मार्किट में बासमती चावल और पीली सरसों का नया उत्पाद किया लांच।

Metro Plus

ऑटो रिक्शा में सुरक्षित नहीं हैं महिलाओं की इज्जत: दरिंदगी की शिकार होती है महिलाऐं

Metro Plus

सावधान: फर्जी दस्तावेजों के सहारे 134ए के तहत स्कूलों में दाखिला लेने वालों की अब खैर नहीं।

Metro Plus