Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

रोटरी ईस्ट ने किया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 8 अगस्त (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट के सानिध्य में भाटिया सेवक समाज 2डी एनआईटी में आँखों की जाँच के मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के उच्चस्तरीय डॉक्टरों की टीम ने लोगों की नेत्र जाँच की। टीम का नेतृत्व डॉक्टर सूरज सीनियर आई सर्जन ने किया और और 135 जरुरतमंदों जिसमें महिलाएं और वृद्ध शामिल थे, ने इस कैंप का लाभ उठाया। इस कैंप में 28 मरीजों की आँखों को ऑपरेशन के लायक पाया गया।
रोटरी क्लब ईस्ट के प्रधान गुलशन नारंग ने बताया कि उनका मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। आज के इस आयोजन में क्लब फरीदाबाद ईस्ट के सेक्रेटरी तरुण गुप्ता, डॉ.आर.एस.वर्मा, राकेश आहूजा, अरविंद चीमा, नरेश ढुल, वी.के. माखीजा, मोहन सिंह भाटिया, प्रधान भाटिया सेवक समाज आदि ने भी हिस्सा लिया। सीनियर रोटेरियन एस.एल. जैन ने इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।IMG-20160808-WA0027 IMG-20160808-WA0025

Related posts

सरस्वती स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया

Metro Plus

सीमा जैन ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

रियल एस्टेट वर्ग ने दिया राजेश नागर एवं विपुल गोयल को समर्थन, ग्रेटर फरीदाबाद में हुआ जोरदार स्वागत।

Metro Plus