Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सरस्वती शिशु सदन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 13 अगस्त (ऋचा गुप्ता): चावला कॉलोनी स्थित किड्स गार्डन प्ले स्कूल एवं सरस्वती शिशु सदन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्हे छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन-मोह लिया।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन वाइके माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे हजारों युवाओं ने अपनी जान की कुर्बानी दी। उनकी शहादत को सच्ची श्रृद्धांजली यही होगी कि हम देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए संकल्प लें तथा देश में भाईचारा व सदभाव कायम रखने अपनी भूमिका अदा करें। हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए।
इस मौके पर सरस्वती शिशु सदन की डॉरेयक्टर मंजुल माहेश्वरी, किडस गार्डन की डॉयरेक्टर संगीता सिंह, मुख्याध्यापिका सविता शेखावत और पुष्पा चावला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले एवं प्रतिभाशाली छात्रों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।

Photo-3

Photo-2

Related posts

JE विवाद: MCF के HCS अधिकारी पर लग रहे हैं 10 लाख लेने के आरोप!

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

Metro Plus

भगत सिंह के जन्मदिवस पर भारतीय पंचनद सेना ने हवन यज्ञ कर किया पौधारोपण

Metro Plus