Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के बच्चों ने किए एॅस्कान मन्दिर के दर्शन: बच्चों ने बांधी राखी

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 19 अगस्त (नवीन गुप्ता): फरीदाबाद मॉडल स्कूल सैक्टर-31 के किडिज़ वल्र्ड के लिए एॅस्कान मन्दिर दिखाने का कार्यक्रम बनाया गया। जब नन्हें-मुन्ने बच्चे मन्दिर देखने गए तो उन्हें भगवान श्री कृष्ण के बारे में बताया गया। श्री कृष्ण के उपदेशों से भी अवगत करवाया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार दूसरों की बातों को ध्यान से सुनकर हम अच्छे नागरिक बन सकते हैं। अपनेे मन से बुरे विचार निकाल कर अच्छे विचारों पर ध्यान देकर हम अच्छे इंसान बन सकते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य अच्छाई का ज्ञान देना था।
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती शशिबाला ने स्कूल के पाठ्यक्रम के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों के महत्व को बताया कि किस प्रकार हम इन क्रार्यक्रम के द्वारा बच्चों को ज्ञान दे सकते है।20160817_115408

स्कूल के बच्चों ने बांधी राखी
इसके अलावा स्कूल में रक्षा-बंधन का समारोह भी बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया। नन्हें-मुन्ने बच्चे रंग-बिरंगी पोशाको में सज रहे थे। लड़कियों ने अपने सहपाठियो की कलाई पर बांधने के लिए नए डिजाइन की आकर्षक राखियां लेकर आईं। बच्चों ने आपस में मिठाईयां व उपहारों का आदान-प्रदान किया। बच्चों ने रक्षा-बंधन से संबंधित कहानियां व गाने सुने व इस पावन पर्व पर भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती को समझा।

Related posts

छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच देने की सोच है सांसद खेल महोत्सव: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

फरीदाबाद क्षेत्र को सही मायनों मेें स्मार्ट विधानसभा बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा: लखन सिंगला

Metro Plus

सीमा जैन ने लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर ज्ञापन सौंपा

Metro Plus