Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 अगस्त (नवीन गुप्ता): सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जहां पर बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताया गया। इस दिन नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेषभूषा में सजे बड़े प्यारे लग रहे थे। बच्चों ने मुरली, मटके और मुकुट सजाने मे बहुत आनंद लिया। उन्होंने नाच, गाकर श्रीकृष्ण पर आधारित चल-चित्रों को देखते हुए इस दिन को व्यतीत किया। प्रधानाचार्या शशिबाला ने बच्चों को जन्माष्टमी उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाईं दी।

Related posts

शील मधुर ने देश वासियों को स्वस्थ बनाने के लिए बांटे हजारों तुलसी के पौधे

Metro Plus

Dr. Anil Goyal को नेशनल IMA राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया

Metro Plus

पुलिस कमिश्नर से मिले पलवली गांव के पीडि़त

Metro Plus