Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

रोटरी क्लब अमेटी का इंस्टॉलेंशन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 28 अगस्त (नवीन गुप्ता): रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अमेटी की जीओवी व इंस्टॉलेंशन समारोह में श्रीमती हर्ष भाटिया को सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 का प्रधान मनोनीत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रोटेरियन डा. एन सुब्रमण्यम, रोटेरियन डा. ललिता सुब्रमण्यम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन विनय भाटिया, रवि चौधरी, मोहित, आनंद भाटिया, पंकज मलिक व पूर्व प्रधान रोटेरियन संजय भाटिया, राकेश धवन, सचिव सुमन भाटिया सहित अन्य सभी रोटरी क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए रोटेरियन डा.एन सुब्रमण्यम ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद का मुख्य ध्येय समाजसेवा में अग्रणीय भूमिका निभाना है। उन्होंने नवनियुक्त प्रधान श्रीमती हर्ष भाटिया से पूर्ण विश्वास जताया कि वह क्लब को अवश्य ही बुलंदियों पर ले जायेेंगी और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव अग्रसर रहेंगी।
समारोह को सम्बोधित करते हुए नव-नियुक्त प्रधान श्रीमती हर्ष भाटिया ने कहा कि सबसे पहले तो समस्त क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों का आभार जताती है जिन्होंने उन्हें इस पद से सुशोभित किया है। उन्होने कहा कि वह पूरी टीम के साथ क्लब को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी क्योंकि मेरी टीम ही मेरी मजबूती होगी। उन्होंने कहा कि क्लब समय-समय पर रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, गरीब, जरूरतमंद लोगो को सहायता के सामान उपलब्ध करवाने में अग्रणीय रहा है और सदैव रहेगा।
इस मौके पर रोटेरियन विनय भाटिया, रवि चौधरी, मोहित, आनंद भाटिया, पंकज मलिक व पूर्व प्रधान रोटेरियन संजय भाटिया, राकेश धवन, सचिव सुमन भाटिया ने भी अपने अपने सम्बोधन में नवनियुक्त प्रधान श्रीमती हर्ष भाटिया को बधाई दी।Rotery 1

Related posts

विधायक नागेंद्र भड़ाना ने अपने क्षेत्र के नालों की साफ-सफाई कार्य की शुरुआत कराई

Metro Plus

भगवान भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होने वाले देवता हैं: राजेश नागर

Metro Plus

Excise पॉलिसी को लेकर कलेक्टर स्टेट एक्साईज आशुतोष राजन ने ली Excise अधिकारियों और शराब ठेकेदारों की मीटिंग!

Metro Plus