Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 8 सितंबर (नवीन गुप्ता): सैक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्र प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विकास गोंसाईं ने चयनित छात्र-छात्राओं का परिचय कराया। तत्पश्चात विद्यालय के संस्थापक एसएस गोंसाईं ने छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को निष्पक्ष, निष्ठापूर्वक तथा उच्च नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए दायित्व निभाने की शपथ दिलाई।
स्कूल कैप्टन के रूप में मनीषा तिवारी, उप-कप्तान के रूप में आरूषि यादव ने शपथ ली। इसके अतिरिक्त अरावली सदन के कप्तान मोहित शुक्ला और उप-कप्तान नेहा मिश्रा, नीलगिरी सदन के कप्तान सिद्धार्थ और उप-कप्तान प्रीति बंसल शिवालिक सदन के नितिका कप्तान तथा महक ने उप-कप्तान तथा विद्यालय सदन के कप्तान मीनू नागर उप-कप्तान ने सौम्या ने शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त अन्य 50 छात्र-छात्राओं को विभिन्न दायित्व सौंपने पर भी शपथ दिलाई।
विद्यालय के संस्थापक एस.एस. गोंसाईं ने प्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें इन पदों की गरिमा के अनुकूल पब्लिक स्कूल परंपरा को निष्ठापूर्वक निभाने का आहन किया।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय से श्री शिरडी साई धाम के लिए बस हुई रवाना

Metro Plus

FMS में खुशी और उत्साह के साथ बच्चों ने क्रिसमस-डे मनाया

Metro Plus

लॉयन क्लब फरीदाबाद ओल्ड के रवि शर्मा बने 2019-20 के प्रधान

Metro Plus