Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मॉडर्न डीपीएस में पुलिस कमिश्रर डॉ० हनीफ कुरैशी ने छात्र पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 9 सितंबर (नवीन गुप्ता): मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2016-17 के छात्र पदाधिकारियों का एक शपथ ग्रहण समारोह किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस कमिश्रर डॉ० हनीफ कुरैशी ने शिरकत की। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। तत्पश्चात् अपने स्वागत भाषण में स्कूल के निदेशक प्राचार्य यू.एस. वर्मा ने डॉ० कुरैशी के व्यक्तित्व एवं उत्कृष्ट सेवाओं के विषय में श्रोताओं को अवगत कराते हुए नवगठित छात्र पदाधिकारियों को अपना कर्तव्य संपूर्ण निष्ठा एवं निष्पक्ष भाव से निभाने हेतु प्रेरित किया।
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ० हनीफ कुरैशी ने छात्र पदाधिकरियों को शपथ दिलाई एवं आगामी जिम्मेदारी हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने भाषण में शिक्षा संस्थान के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक ऊंचाई हासिल करना महत्वपूर्ण है। व्यक्ति के प्रयास से समग्र का कल्याण संभव है, जिस हेतु न्याय-व्यवस्था को संपूर्ण एवं त्रुटिरहित बनाना होगा। गीत-संगीत के कार्यक्रमों में शेक्सपियर रचित मर्चेंट ऑफ वेनिस के ट्रॉयल सीन के अभिनय ने सभी को बांधे रखा एवं गणेश वंदना तथा उद्वबोधन गीत सराहनीय रहे। लगभग 250 से अधिक विद्यार्थियों को आज के समारोह में शपथ दिलवाई गई। हेड ब्वॉय आदित्य शर्मा एवं हेड गर्ल नंदिनी नंदल के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

DSC_0928

Related posts

कोविड-19 से मिलकर लड़ेंगे और हराएंगे भी: उपायुक्त यशपाल

Metro Plus

मोदी सरकार का रिकॉर्ड, तीन साल में 1200 पुराने कानून हो गए खत्म

Metro Plus

प्रधानमंत्री जन्मदिवस से गांधी जयंती तक देशभर में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus