Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

A.D. Sr. Sec. School में महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में एक-दूसरे को मेहंदी लगाकर जीते ईनाम

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 10 सितंबर (ऋचा गुप्ता): महिलाओं में मेहंदी लगाने-लगवाने के प्रति रूझान पैदा करने के लिए A.D. Sr. Sec. School प्रबंधन द्वारा एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभिभावकों के लिए रखी गई इस मेहंदी प्रतियोगिता में नर्सरी क्लास से थर्ड क्लास तक के छात्रों की माताओं ने अपने एक-एक पार्टनर के साथ हाथों पर मेहंदी लगवाई। यह प्रतियोगिता स्कूली छात्रों के अभिभावकों के लिए ही उनके उत्साहवद्र्वन के लिए रखी गई थी।
इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में ग्रैंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेश चंद्र ने अपनी धर्मपत्नी ऊषा चन्द्र सहित शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट नवीन गुप्ता, मैट्रो प्लस की ऋचा गुप्ता, बंशी विद्या निकेतन स्कूल के चेयरमैन नारायण डागर, स्कूल की डॉयरेक्टर श्रीमति सुषमा श्योराण और बी.के. हाई स्कूल के डॉयरेक्टर भूपेन्द्र श्योराण मौजूद थे। इस मेहन्दी प्रतियोगिता में जज की भूमिका शुभानि शर्मा और मीना कटारिया ने निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि के द्वीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके पश्चात स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुभाष श्योराण ने आए हुए अतिथियों का बुक्के भेटकर स्वागत किया और कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। वहीं उन्होंने अभिभावकों का कार्यक्रम में पहुंचने और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तहे दिल से उनका स्वागत कर प्रतियोगिता का आरम्भ किया।
स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुभाष श्योराण के मुताबिक इस प्रतियोगिता में समय-सीमा के अन्दर ही अभिभावकों को अपनी कला का प्रदर्शन करना था। इसके पश्चात दोनों जजों ने सभी डिजाईनों में से बेस्ट डिजाईन का सिलेक्शन करते हुए फस्र्ट प्राईज गुफराना, सेकंड प्राईज राज कौर और थर्ड प्राईज अंजु को दिया गया। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने पर सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र, ऊषा चन्द्र, नवीन गुप्ता, नारायण डागर, श्रीमति सुषमा श्योराण, ऋचा गुप्ता और भूपेन्द्र श्योराण ने विजेताओं का ईनाम वितरित किए।
इस मौके पर स्कूल की डॉयरेक्टर श्रीमति सुषमा श्योराण ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों को एक-दूजे का साथ देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे पर पूरा फोकस दे और उनके आहार पर विशेष तौर से ध्यान दें। क्योंकि बच्चा सेहतमंद और बुद्धिमान तभी होगा जब उसका आहार ठीक होगा। अभिभावक अपने बच्चे को प्रतिदिन अलग-अलग लंच पैक करके दे ताकि उसका इंटरेस्ट फूड के प्रति बना रहे। इसके साथ उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि बच्चों को सुबह नाश्ता कराकर जरूर भेजें, क्योंकि यदि बच्चे को टाईम से आहार नही मिलेगा तो उसका शारीरिक और मानसिक विकास कैसे होगा। IMG-20160910-WA0005 IMG-20160910-WA0006 IMG-20160910-WA0003 IMG-20160910-WA0004

Related posts

सूरजकुंड मेले में स्कूली बच्चों को भी मिल रहा कला करने का मौका

Metro Plus

अब नागरिक स्वयं अपना परिवार पहचान-पत्र का डाटा संपादित व संशोधित कर सकेंगे: उमाशंकर

Metro Plus

समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गो व नेत्रहीनों को कम्बल बांटे

Metro Plus