Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जेसीबी कंपनी का किया दौरा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 1 अक्टुबर (जस्प्रीत कौर): हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बल्लभगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक स्थित जेसीबी कंपनी का दौरा किया। जेसीबी कंपनी में पहुंचे उद्योग मंत्री का फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन (एफआईए) के प्रधान नवदीप चावला, सुबीर कुमार चौधरी (एक्सीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट) जेसीबी लि० और जसमीत सिंह (कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन एंड एक्सटर्नल अफेर्स) के हेड ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल का गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
विपुल गोयल ने कंपनी प्रबंधकों के साथ बैठक करके कंपनी के उत्पादन व निर्माता सहित अन्य कई प्रकार की आवश्यक बातों की जानकारी ली। इस मौके पर सुबीर कुमार चौधरी ने बताया कि बल्लभगढ़ स्थित जेसीबी कंपनी 57 एकड़ में फैली हुई है और कंपनी में तकरीबन 2500 लोग कार्यरत है ।
वहीं जेसीबी कंपनी के कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन एंड एक्सटर्नल अफेर्स हेड जसमीत सिंह ने उद्योग मंत्री विपुल को बताया कि पिछले 4 साल के मुकाबले साल 2016 में जेसीबी कंपनी को 45 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कंपनी प्रबंधकों से उनकी शिकायतों के बारे में जानकारी लेकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG_6506

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनाया World Smile day

Metro Plus

जगदीश भाटिया के नेतृत्व में ट्रेड टैक्स के तुगलकी फरमान के खिलाफ व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

फॉरेस्ट एरिया में हुए सभी अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे: DFO

Metro Plus