Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर: 49 यूनिट रक्त एकत्र हुआ

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 8 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा तथा एक्सिस बैंक सेक्टर-7ए द्वारा संयुक्त रूप से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सैक्टर-7 ब्रांच में लगाए गए इस शिविर में भारत विकास परिषद के सदस्यों व बैंक के स्टॉफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
शिविर में भारत विकास परिषद् संस्कार के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष अनुभव माहेश्वरी, शिविर संयोजक अमर बंसल छारिया, बैंक की ओर से ब्रांच मैनेजर रोहित शर्मा, ऑपरेशन मैनेजर शिल्पी ग्रोवर, रोमित गोयल, प्रीति मुंजाल एवं पूरी टीम वहां पर उपस्थित थी। शिविर में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। भारत विकास परिषद से रक्तदान के प्रांतीय संयोजक अजय अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य सुरेंद्र जग्गा, प्रदीप टिबड़ीवाल, अनिल गर्ग, अमित शाह, अनूप गुप्ता, मनमोहन कोचर, निलेश मंगल, सुनील गर्ग, विकास गुप्ता, सुशील बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
ध्यान रहे कि भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने 14 अगस्त को डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-9 में भी एक विशाल शिविर लगाया था जिसमें 123 यूनिट रक्त एकत्र हुआ था ।IMG-20161008-WA0009 IMG-20161008-WA0011

Related posts

गिरीश भारद्वाज द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में महेन्द्र प्रताप ने क्या कहा? देखें?

Metro Plus

हरे-भरे खेतों को उजाड़कर बसाई जा रही है अवैध कालोनी, सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाने में लगे हैं अवैध कालोनाईजर

Metro Plus

मोठूका के स्थान पर कहीं और कूड़ा प्लांट की संभावना तलाशें अधिकारी: राजेश नागर

Metro Plus