Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दो-दिवसीय 17वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन होगा 15-16 अक्टूबर को

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा अपना 17वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। इसके लिए 100 पंजीकरण कार्यालय फरीदाबाद, पलवल, होडल, मेवात, यूपी व एनसीआर में बनाए गए हैं।
समिति के अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि अब तक 1651 पंजीकरण दर्ज हो चुके हैं जिसमें युवतियों का पंजीकरण नि:शुल्क किया जा रहा है। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, ग्रेजुएट, विकलांग, तलाकशुदा, एमबीए पढ़े-लिखे आदि युवक-युवतियों के रजिस्ट्रेशन किये गए हैं। महासचिव संजीव कुशवाहा मौर्य ने सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं से अपील की है कि परिचय सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लें।
मीटिंग में मुख्य रूप से संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान तेजपाल गर्ग, युगल मित्तल, बलराज गुप्ता, जेपी बंसल, पीसी गुप्ता, उपप्रधान जीडी गोयल, केदारनाथ अग्रवाल, विजय बंसल, सचिव एलडी सिंघल, पवन गर्ग, बाल किशन मंगला, आईसी मित्तल, एसपी गुप्ता, शिव कुमार मंगला, प्रचार सचिव पं० मनीष शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, शिव प्रसाद मुनीम, राम गोपाल कंसल आदि उपस्थित थे।

Related posts

दीपावली से पहले शहर होगा रोशन, अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई: राजेश नागर

Metro Plus

कन्या शक्ति क्रांति जिला संयोजक शिवदत्त कौशिक एवं सहसंयोजक बनी अंजू पांडेय

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया ‘आईसी इंजन पर शॉट टर्म कोर्स का आयोजन

Metro Plus