Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

यूपी के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाएगी बहुमत से सरकार: विपुल गोयल

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 13 अक्टूबर (मोहित गुप्ता): हरियाणा के उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के प्रति लोगों का विश्वास और भरोसा बना हुआ है और लगातार बढ़ रहा है।
चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन एक चैनल के सर्वे में जिस तरह बीजेपी को 31 फीसदी वोटों के साथ 170-183 सीटें मिलने की बात सामने आई है, हमारी पार्टी उससे कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में जिस तरह से बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस को धूल चटाते हुए 80 में से 73 सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की थी। बीजेपी उसी इतिहास को दोहराने जा रही है।
विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और रिजल्ट हासिल करने के अंदाज को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। और हरियाणा के सुशासन की लहर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस की जाने लगी है। जिसका असर जनमानस में दिखाई दे रहा है। चाहे फरीदाबाद से जुड़ा नोएडा हो, या पलवल से जुड़ा कोसीकलां या फिर सोनीपत से लेकर यमुनानगर तक यमुना पार में बसे यूपी के अन्य इलाके हर जगह सुशासन की चर्चा हो रही है।

Related posts

SIR-2026 अभियान से मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने पर प्रशासन का जोर: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

Vidyasagar Cricket एकेडमी का उद्वघाटन केन्द्रीय राज्यमंत्री द्वारा किया गया

Metro Plus

ADC अपराजिता ने प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्र का निरीक्षण किया!

Metro Plus