Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 56 जोड़ों ने सहमति जताई

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 17 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 17वां सर्वजातीय दो-दिवसीय परिचय सम्मेलन 15-16 अक्टूबर को अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में बड़ी धूमधाम से किया गया। दो-दिवसीय इस परिचय सम्मेलन में 56 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई। वहीं सम्मेलन में विधवा, विकलांग, बेसहारा आदि युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर अपने जीवन साथी को चुनने की गुंजारिश की।
मुख्य अतिथि के रूप में क्राउन गु्रप के वाइस चेयरमैन जेपी गुप्ता ने कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल, संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, महासचिव संजीव कुशवाहा, वरिष्ठ उपप्रधान युगल मित्तल, तेजपाल गर्ग, प्रचार सचिव मनीष शर्मा, पवन गर्ग, बलराज गुप्ता, जेपी बंसल, पीसी गुप्ता, जीडी गोयल, केदारनाथ अग्रवाल, विजय बंसल, एलडी सिंघल, बालकिशन मंगला, आईसी मित्तल, एसपी गुप्ता, शिवकुमार मंगला, प्रवीण अग्रवाल, शिव प्रसाद मुनीम आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए अतिथियों का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में परम सानिध्य बाल मुुकुंद गर्ग, समारोह अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, स्वागत अध्यक्ष आईडी महाजन, विशिष्ट अतिथि एससी गुप्ता, विनोद मंगला, एमपी रूंगटा,आरसी खंडेलवाल, देवेन्द्र गोयल, अनिल गुप्ता, गोपाल गर्ग, बीएल अग्रवाल, अशोक गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, अमर चंद मंगला, विनोद भाटी, दिनेश गर्ग, लालचंद जिंदल, विजय अग्रवाल, सुनील गोयल, अशोक अग्रवाल, ईश्वर प्रसाद गोयल, मास्टर दुलीचंद अग्रवाल, अरुण गोयल, महाराज सिंह गुर्जर, अनिल सिंगला, तिलकराज शर्मा, लक्ष्मण दास सिंगला, मुन्नीलाल दीपिया, त्रिलोक चंद मित्तल आदि अतिथि मौजूद थे।_DSC0250

Related posts

महेंद्र शर्मा मधुकर सहित पांच को मिलेगा हिन्दी गौरव सम्मान

Metro Plus

जल्द भारत बनेगा विश्व का सबसे शक्तिशाली देश! देखें कैसे?

Metro Plus

पत्रकार की मृत्यु पर दी सहायता राशि

Metro Plus