Metro Plus News
फरीदाबाद

दीवाली मेले जैसे आयोजनों आई उमंग बच्चों को सफलता पर पहुंचाती हैं: चिलाना

सनसाईन क्लब द्वारा सैक्टर-17 स्थित कम्युनिटी सेन्टर में किया जा रहा है दीवाली मेले का आयोजन
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): सनसाईन क्लब फरीदाबाद द्वारा सैक्टर-17 स्थित कम्युनिटी सेन्टर में दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिवाली से सम्बंधित आकर्षक गिफ्ट व वस्तुएं बहुत ही कम दामों पर बेची जा रही है। इस अवसर पर 22 अक्तूबर को नन्हें बच्चों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 6 माह से लेकर 6 वर्ष के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 25 बच्चों सहित उनके माता ओर दादी ने भी हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जज की भूमिका में रेजीडेंस वेलफेयर कौंसिल सेक्टर-17 के पैटर्न समाजसेवी आर.के. चिलाना एवं डा. ब्रिज गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री चिलाना ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक उमंग आती है और यही उमंग उन्हें आगे चलकर सफलता पर पहुंचा सकती है। वहीं डा. ब्रिज गुप्ता ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते है और उन्हें जिस तरह से ढालोगे वह वैसे ही ढलेंगे। इसीलिए इस तरह की प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए।
कार्यक्रम में क्लब की प्रधान श्रीमती पूनम गर्ग ने विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि क्लब समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है जिसमें उनकी पूरी टीम संयुक्त रूप से मिलकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाती है। श्रीमती पूनम गर्ग ने बताया कि आज 0-1 वर्ष केटेगरी में बेबी अन्या प्रथम, 1-3 वर्ष केटेगरी में बेबी क्यारा महाजन प्रथम, 3-6 वर्ष केटेगरी में अवी लूथरा और अर्व अग्रवाल रहे।
इस मौके पर आर.के. चिलाना ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं क्लब की प्रधान पूनम गर्ग, प्रतिमा गर्ग, पूनम बुद्धिराजा, सीमा उप्पल, शालू दत्ता, रविन्द्र ठक्कर, संगीता चिलाना अन्य सदस्यों को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इसी अवसर पर क्लब की सभी सदस्यों ने अपने हाथो से बनाये हुए खाद्य पदार्थो को बच्चों को खिलाये।Chilana20

Related posts

लायंस क्लब की गतिविधियां को बढ़ाने से जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद: एनके गुप्ता

Metro Plus

DAV कॉलेज छात्र संघ एवं ABVP फरीदाबाद के छात्रों ने किया शहीदों को नमन

Metro Plus

जबरन अतिक्रमण करने में लगा है भाजपा नेता विष्णु गोयल

Metro Plus