Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

मॉर्डन बी.पी. स्कूल की छात्रा नितिका गौतम ने मेहंदी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान: सोलो गान में डायनेस्टी इंटरनेशनल को मिला दूसरा स्थान

बडख़ल पर्यटन स्थल के दीवाली मेले में मेंहदी का धमाल
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): मेला मनोरंजन का सबसे मनोरम माध्यम हैं। मेले में आने वाला हर व्यक्ति स्फूर्ति और ताजगी का इस कदर एहसास महसूस करता है मानो प्रकृति के सभी रंग उससे बात कर रहे हो। प्रकृति की गोद में ऐसा ही मनोरम दृश्य बडख़ल पर्यटन स्थल के मयूर लॉन के प्रांगण में आजकल देखने को मिल रहा है। जहां हरियाणा पर्यटन निगम के तत्वाधान में दीवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है।
मेले के तीसरे दिन स्कूली बच्चों, मेला देखने आए परिवारों ने मेले का भरपूर आनन्द लिया। खूबसूरत चीजों की खरीददारी की बात हो, ढोल-नंगाड़ों की थाप हो, तो हर कोई झूमने लगता है और इस प्रकार का परिदृश्य मेले की रौनक को बढ़ावा देता है। मेले के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, सोलो गान और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में मॉर्डन बी.पी. स्कूल की कक्षा 11 मेडीकल संकाय में पढऩे वाली छात्रा नितिका गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। साथ ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौज को दूसरा, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच तीन को तीसरा, राजकीय विद्यालय बडख़ल को सांत्वना तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा को विशेष पुरस्कार दिया गया।
सोलो गान में एमवीएन सैक्टर-17 को प्रथम, डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-28 को दूसरा, गर्वमेंट मॉडल सी.सै.स्कूल, सैक्टर-28 व डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सैक्टर-28 को क्रमश तीसरा तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में एमवीएन अरावली हिल्स प्रथम स्थान पर, मॉर्डन विद्या निकेतन दूसरे, मॉर्डन विद्या निकेतन सैक्टर-17 तथा एम.वी.एन.अरावली हिल्स तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बंसी विद्या निकेतन को सांत्वना तथा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन.एच. तीन को विशेष पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश के मुुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन निगम अपने बदलते स्वरूप से जन भावनाओं को अपने साथ जोडऩे में तेजी से सफल हो रहा है और भविष्य में यह गति इसी प्रकार बनी रहे इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से आमजन को पर्यटन के साथ जोडऩे का भरसक प्रयास किया जाता रहेगा।

Related posts

रेडक्रॉस सोसाइटी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो सेवा के साथ मानवता भेदभाव व स्वैच्छिक सेवा भाव से आमजन के भाव जगाती हैं: अंशु सिंगला

Metro Plus

12वीं के परिणाम में Kundan Green Valley स्कूल ने मारी बाजी

Metro Plus

गढ़वाल सभा के चुनाव कराने और स्टॉफ को सेलरी देने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप!

Metro Plus