Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में बुजुर्गों के साथ बच्चों ने मनाई दिवाली

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 28 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): हॉमर्टन ग्रामर स्कूल सैक्टर-21, फरीदाबाद के ट्रिनटी हॉल में, स्कूल के बच्चों ने, जनक सेवा समिति के संस्थापक अरूण मेहरा और श्री गांधी के साथ पधारे। बुजुर्गों के संग अपनी दीवाली बड़े धूमधाम से मनाई और इस तरह दीवाली में ग्रैन्ड पैरेन्ट्स के प्रति अपनी श्रद्धा पुष्प पूर्ण समर्पण और प्रेम के साथ चढ़ाए।
दीवाली उत्सव का कार्यक्रम स्वागत भाषण से आरंभ हुआ। कक्षा तीन से छ: तक के छात्रा-छात्राओं ने गणेश वंदना की और मुख्य सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री मेहरा जी ने सबके साथ दीप जलाया। वृद्धाश्रम से पधारे अतिथियों के प्रति प्रेम प्रदर्शित करते हुए कक्षा एक और दो के बच्चों ने दादाजी के लिए गीत प्रस्तुत किया तो छात्रा आर्यन शर्मा ने उनका हार्दिक अभिनन्दन और स्वागत किया।
दीवाली पर बदलते माहौल को दर्शाता एक नाटक कक्षा 7 से 12 तक के प्रवीण छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 और 7 के बच्चों ने दीवाली गीत प्रस्तुत किया। फिर भिन्न-भिन्न प्रकार के खेलों द्वारा अतिथियों का मनोरंजन भी किया गया। कार्यक्रमों की सबने हृदय से सराहना की। सभी को आनंद से भरने वाला गिद्दा नृत्य भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत हुआ।
सभी बुजुर्गों के साथ श्री मेहरा जी बच्चों को आशीर्वाद तथा अन्य सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए, संस्कारों के समुचित विकास और बड़ों के प्रति सदैव सम्मान और सेवा-भाव करते रहने की बात कहीं। अंत में हॉमर्टन ग्रामर के संस्थापक प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम का सुन्दर समापन अपने आशिष एवं प्रेरक वचनों से किया।

IMG_0441 IMG_0463 IMG_0520 IMG_0527IMG_0486 IMG_0550 IMG_0638

Related posts

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार झटका

Metro Plus

रोटरी क्लब फरीदाबाद का इंस्टालेशन समारोह उड़ान धूमधाम से हुआ संपन्न

Metro Plus

हरियाणा की सम्रद्व विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को देश-दुनिया में पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा सूरजकुंड शिल्प मेला: कला रामचंद्न

Metro Plus