Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अमन गोयल ने डिजिटल इंडिया वर्कशॉप कार्यक्रम में की शिरकत

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 नवम्बर (नवीन गुप्ता): एनआईटी स्थित डीएवी मैनेजमेंट संस्थान ने तरंग ऑडोटोरियम में संस्थान की प्रमुख डॉ०नीलम गुलाटी के मार्गदर्शन में नेशनल इ-गर्वनेंस के साथ मिलकर डिजिटल इंडिया वर्कशॉप का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शोभा फरीदाबाद के भारतीय जनता पार्टी के युवा भाजपा नेता अमन गोयल, स्वयं सेवक संत गोपाल गुप्ता, प्रो० एनपी सिंह एवं फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर डॉ० हनीफ कुरैशी ने बढ़ाई। कार्यक्रम में संस्थान के सभी विधार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विधार्थियों ने चित्र बनाओ प्रतियोगिता, लघु नाटिकाएं तथा प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता के द्वारा सभी को डिजिटल इंडिया के प्रति सजग किया।
इस मौके पर युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि इस डिजिटल इंडिया अभियान का मुख्य उद्वेश्य तकनीक के जरिए आम आदमी के जीवन को सरल बनाना है। उन्होनें बताया कि भारत को एक संपूर्ण डिजिटल देश में बदलने के लिए 1 जुलाई 2015 को भारतीय सरकार के द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान की शुरुआत की गयी। अमन गोयल ने बताया कि इस मुहिम का लक्ष्य कागजी कार्यवाही को घटाकर भारतीय नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक सरकार की सेवा उपलब्ध कराना है। सरकार का लक्ष्य 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ० अनामिका भार्गव ने बहुत ही कुशलतापूर्वक किया। संस्थान की प्रमुख डॉ० नीलम गुलाटी ने सभी शिक्षकों एवं विधार्थियों के इस कदम की सराहना करते हुऐ कहा कि भविष्य में भी संस्थान इस प्रकार के कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाता रहेगा।IMG_7542IMG_7529IMG_7531

Related posts

बडख़ल से बाटा तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, शहर की ट्रैफिक समस्या होगी कम

Metro Plus

सीमा त्रिखा की सास के निधन पर शोक व्यक्त करने घर पहुंचे मुख्यमंत्री

Metro Plus

अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों पर दर्ज मुकद्दमे वापिस हों: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus