Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सांईधाम में मन और स्मृति प्रबंधन विषय पर अद्वितीय और अद्भुत सेमिनार का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 8 नवम्बर (नवीन गुप्ता): तिगांव रोड़ स्थित सांई धाम के श्री शिरडी सांई बाबा स्कूल में मन और स्मृति प्रबंधन विषय पर एक अद्वितीय और अद्भुत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में गिनीज वल्र्ड रिकार्ड धारक ख्याति प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय स्मरण शक्ति प्रशिक्षक और आरोग्य साधक, डॉ० बीके चन्द्रशेखर द्वारा स्कूल के शिक्षकगण, विद्यार्थियों व अतिथिगणों को बताया कि साइको न्यूरोबिस द्वारा अपने आपको किस प्रकार से स्वस्थ रखा जा सकता है। उनके सभी पहलुओं पर चर्चा की व शिरडी सांई बाबा स्कूल के विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार से गुस्से पर काबू किया जा सकता है और पढ़ाई में ध्यान लगाया जा सकता है। जिससे कि आप पढ़ाई पर अधिक से अधिक ध्यान दे सकते हैं और अपने आप को निरोग्य रख सकते है।
इस अवसर पर शिरडी सांई बाबा टेम्पल सोसाइटी के संस्थापक मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि जिगफा शोलूसन हैल्थ एंड हैप्पीनेश फॉर ऑल द्वारा शिरडी सांई बाबा टेम्पल सोसाइटी के प्रागंण में साइको न्यूरोबिस की एक शाखा खुल रही है। जिसका आरम्भ 17 नवम्बर से किया जा रहा है। यहां पर स्कूल के विद्यार्थी, अध्यापक व बाहर से आकर कोई भी इस का लाभ उठा सकता है। यह सभी के लिए आरम्भ की जा रही है। किसी को किसी प्रकार की बीमारी हो तो वह अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए तुरन्त इस संस्था से जुड़कर अपने आपको स्वस्थ बना सकता है। 17 नवम्बर को 11.30 से 2.00 बजे तक स्वास्थ्य प्रबंधन पर डॉ० बीके चन्द्रशेखर व्याख्यान में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोहर पुनहानी, डॉ० एमपी सिंह, महेन्द्र कुमार, श्रीमती रेनू, खुशी आदि मौजूद थे।DSC_0046

Related posts

सूरजकुंड में लगेगा भव्य दिवाली मेला, कब से कब तक होगा ये मेला देखें?

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल बेटियों और नन्हें छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत

Metro Plus

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus