Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स डे का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 11 नवम्बर (नवीन गुप्ता): सैक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में स्पोट्र्स-डे का आयोजन किया गया। खेल दिवस पर स्कूल के सभी छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें सभी बच्चों ने बॉल रेस में भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर गर्व, द्वितीय स्थान पर आरव एवं तृतीय स्थान पर सक्षम रहे। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने बलून ब्रस्टिंग और कलर रेस में हिस्सा लिया। जिसमें भावना, दीपेन्द्र एवं कनिष्का क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर रहे। प्रेप के बच्चों के लिए गेट रेड्डी फॉर स्कूल और शेप मी रेस का आयोजन किया गया। जिसमें कशिश, देवांश, मयंक क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने सम्मानित किया।
खेलों के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए श्री दीपक ने कहा कि खेल सभी के जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यहॉ तक किए पूरे दिन में से, कम से कम थोड़े से समय के लिए सभी को खेलों में सक्रिय रुप से भाग लेना चाहिए। खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती रहती है। स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए, सभी को किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसके लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।
श्री यादव ने कहा कि खेल दिवस करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। खेलों से बच्चों का सर्वपक्षीय विकास होता है। शरीर स्वस्थ रहता है।
हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।VidyaSagar School 2 VidyaSagar School 3 VidyaSagar School 4

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर की अध्यक्षता में हुई सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक

Metro Plus

पांच अक्टूबर आएगी, भाजपा जाएगी और कांग्रेस सरकार आएगी: लखन सिंगला

Metro Plus

पेपरलैस रजिस्ट्री बंद होने की अफवाहों को नकारते हुए डॉ. सुमिता मिश्रा ने दी चेतावनी…

Metro Plus