Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा युवा मोर्चा ने विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 12 नवम्बर (जस्प्रीत कौर): गोपाष्टमी के मौके पर ग्रेटर फरीदाबाद, गांव मवई स्थित गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा कार्यकत्र्ताओं ने गऊ अस्पताल खोलने को लेकर ज्ञापन सौंपा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बताया कि फरीदाबाद जिले में बाइपास रोड़ और मथुरा रोड़ पर सैंकड़ों गाय घूमती रहती है जो अकसर वहां से गुजरने वाले वाहनों से चोट लगने के कारण घायल होती रहती हैं। उनकी देखभाल एवं इलाज के लिए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक व्यवस्था नहीं हैं। इसलिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल से आग्रह किया कि इन बेसहारा गऊओं के लिए अस्पलात किसी भी मुख्य मार्ग पर खुलवाया जाए। जिसमें घायल गऊओं को अस्पातल ले जाने की सुविधा भी उपलब्ध हो।
इस मौके पर रविंद्र फौजदार, गौरव शर्मा, जसबीर बैंसला, सुरेंद्र विधुड़ी, तेजवीर कादयान, हरेंद्र बैंसला, अजित भाटी, धर्मेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद को स्वच्छ करने के लिए सब की सांझी पहल होनी चाहिए: यशपाल यादव

Metro Plus

उत्पादन व व्यापार का घालमेल ठीक नहीं: अरुण बजाज।

Metro Plus

विनोद मित्तल होगे अब बल्लबगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष

Metro Plus