Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 14 नवम्बर (नवीन गुप्ता): विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्रों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने सम्मानित किया।
खेलों के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए दीपक यादव ने बच्चों को प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहा कि खेल सभी के जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रधानाचार्य शिवानी श्रीवास्तवा ने सभी छात्र-छात्राओं को बाल दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिता की सार्थकता के बारे में विस्तार से बताया। खेल बहुत ही आवश्यक है क्योंकि, खेलों में नियमित रुप से शामिल होने वाले व्यक्ति में यह शारीरिक और मानसिक तंदरुस्ती लाता है। स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए, सभी को किसी भी प्रकार की शारीरिक गतिविधि में अवश्य शामिल होना चाहिए, जिसके लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है।
श्री दीपक ने कहा कि खेल दिवस करवाने का उद्वेश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना है। खेलों से बच्चों का सर्वपक्षीय विकास होता है। शरीर स्वस्थ रहता है। खेल प्रतियोगिता के साथ-साथ बच्चों के खाने-पीने का भी सुव्यवस्थित प्रबंध किया गया था।

Vidya Sagar School 1

 

Related posts

मिशन मोदी सकंल्प से सिद्वि कार्यक्रम का उद्वघाटन करेंगे संघ नेता इंद्रेश : जगदीश भाटिया

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी तथा गरलैव इंस्टीट्यूट डैनमार्क के बीच एमओयू साइन

Metro Plus

जिले में हर व्यक्ति वैक्सीनेशन करवाए: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus