Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

वाईएमसीए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया एनसीबी का दौरा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 15 नवम्बर (नवीन गुप्ता): वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के एमएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद् (एनसीबी), फरीदाबाद का दौरा किया तथा भवन निर्माण सामग्री गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी हासिल की।
विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान की पाठ्यक्रम की संयोजक सहायक प्रोफेसर बिन्दु मंगला की देख-रेख में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद् के अधिकारियों से मुलाकात की तथा सीमेंट एवं भवन सामग्री की प्रक्रिया को समझा। विद्यार्थियों ने सीमेंट निर्माण में प्रयोग होने वाली मशीनों तथा गुणवत्ता जांच में प्रयोग होने वाले उपकरणों की कार्य प्रणाली की जानकारी ली।
परिषद् के महाप्रबंधक (सीमेंट अनुसंधान और स्वतंत्र परीक्षण) डॉ० देवेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों को परिषद् द्वारा सीमेंट एवं भवन निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच तथा अनुसंधान कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को सीमेंट निर्माण एवं गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया का व्यवहारिक ज्ञान देना था।YMCA 2

Related posts

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा दिव्य धर्म आश्रम में किया गया मासिक भंडारे का आयोजन

Metro Plus

अतिक्रमण से मुक्ति और जन-सुविधाओं की उपलब्धता नगर-निगम का मुख्य लक्ष्य: यशपाल

Metro Plus

Modern DPS में छात्र पदाधिकारियों का शपथ दिलाई गई

Metro Plus