Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

सेनफोर्ट प्ले स्कूल ने मनाई वार्षिक स्पोर्टस मीट: विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

इशिका गुप्ता को मिली कंगारू रेस में ट्रॉफी व मेडल
मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 21 नवम्बर (ऋचा गुप्ता): सेनफोर्ट प्ले स्कूल चावला कालोनी ने स्कूल प्रांगण में अपना अपनी वार्षिक स्पोर्टस मीट बड़ी धूम-धाम से मनायी। इस अवसर पर जहां स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति भी दी। वहीं पिछले दिनों स्कूल में हुए वार्षिक खेलों में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को इस वार्षिक स्पोर्टस मीट में सेनफोर्ट प्ले स्कूल के चेयरमैन महेश मंगला, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट नवीन गुप्ता, रामगोपाल मंगला तथा सोहनपाल मंगला ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
स्कूल में हुए वार्षिक खेलों में कंगारू रेस में अर्णव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ईशिका गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। अक्षित मंगला व रिया ने कंगारू रेस में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फन्नी रेस में शिवांस प्रथम, भवीन द्वितीय तथा धैर्य सरोहा तीसरे स्थान पर रहे। फ्रॉग जम्पिंग में अल्तमास ने पहला, आर्यन यादव ने दूसरा तथा कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लेमन स्पून रेस में याज्ञांश प्रथम, आराध्या द्वितीय तथा उदय जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर सेनफोर्ट स्कूल के डॉयरेक्टर सुमित मंगला, प्रिंसीपल गीता मंगला, अंजना मंगला, स्टॉफ टीचर मिस चंचल तथा शैली आदि विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे।Sanfort Ishika Sanfort 1 Sanfort 2 Sanfort 3 Sanfort 4 Sanfort 5

Related posts

ट्रिपल इंजन की सरकार शहर फरीदाबाद के विकास में और गति देने का काम करेगी: राजेश नागर

Metro Plus

Rotary Club Delhi South ने 50 हजार चॉकलेट कृष्णपाल गुर्जर को उनके कार्यालय में भेंट की

Metro Plus

समाधान शिविर में होगा हर शिकायत का निदान:SDM शिखा

Metro Plus