Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

ग्रैंड कोलम्बस बेटियों को स्कूल में देगा फ्री एडमिशन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 17 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): सैक्टर-16ए स्थित ग्रैंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल ने लड़कियों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए इस दिशा में एक नई पहल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने अपने स्कूल में नर्सरी और प्री-नर्सरी कक्षाओं में प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए फ्री एडमिशन की घोषणा की है।
स्कूल के एमडी सुरेश चंद्र तथा कॉर्डिनेटर प्रियंका सुद के मुताबिक नर्सरी और प्री-नर्सरी कक्षाओं में 30 दिसम्बर तक एडमिशन लेने वाली पहली 30 छात्राओं से पहले आओ-पहले पाओ के तहत कोई एडमिशन फीस नहीं ली जाएगी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की दिशा में स्कूल प्रबंधन का यह बहुत बड़ा सकारात्मक कदम है।
इसके अलावा स्कूल प्रबंधन द्वारा दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर दूसरी बार स्कॉलर्स अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। कॉर्डिनेटर प्रियंका सुद के मुताबिक यह स्कॉलरशिप 10वीं कक्षा के सत्र 2017-18 के छात्रों ेको दी जाएगी।
इस बारे में अभिभावक अधिक जानकारी लेने के लिए स्कूल में मोबाईल न०-99999-54705 पर संपर्क कर सकते है।

Related posts

मूलचंद शर्मा ने कहा, Industech Industrial Expo जैसे आयोजनों से लोगों को शहर के उद्योगों की जानकारी मिलती है।

Metro Plus

जानवरों की NGO बनी मधुशाला, जानिए कैसे?

Metro Plus

FMS के विद्यार्थियों ने सफल और मदर डेयरी का दौरा कर जाने दूध के फायदे

Metro Plus