Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

ब्राह्मण जागृति मंच के पदाधिकारी ब्राह्मण समाज से संबंधित समस्याओं को लेकर सीमा त्रिखा से मिले

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): ब्राह्मण जागृति मंच की एक बैठक हरियाणा प्रदेश की महामन्त्री डॉ. हेमलता शर्मा के निवास सेक्टर-21बी पर की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष हिसार निवासी पण्डित सुनील भारद्वाज ने की। सुनील भारद्वाज व अम्बिका शर्मा सभी पदाधिकारियों के साथ मुख्य संसदीय सचिव बहन सीमा त्रिखा से मिले व ब्राह्मण समाज से सम्बंधित समस्याओं ंपर चर्चा की और उनके समाधान पर भी विचार विमर्श किया।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने महिला कार्यकारिणी घोषित करके सभी महिला पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा की वे सभी बहनों को ़साथ लेकर एक मजबूत महिला टीम खड़ी करेंगी जोकि ना सिर्फ ब्राह्मण समाज बल्कि सभी जरूरतमंद महिलाओं के लिए कार्य करेगी। बैठक में सभी मौजूद पदाधिकारियो को भी सम्मानित कर नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रदेश महामन्त्री पंडित देवेन्द्र कौशिक व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुधीर मेहता ने सदस्यता अभियान को लेकर सभी पदाधिकारिओं को जागरूक किया।
महिला विंग की प्रदेश महामन्त्री डॉ. हेमलता शर्मा ने कहा कि हमें अपने समाज को एक परिवार की तरह एक करके उसके विकास में योगदान देना चाहिए। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग पूजा कौशिक व रितु शर्मा ने आश्वासन दिया कि वो ज्यादा से ज्यादा बहनो को साथ जोड़ेंगी व महिला शशक्तिकरण में अपना योगदान देंगी।
फरीदाबाद जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा व महिला विंग जिला अध्यक्ष ज्योति भारद्वाज ने भी आश्वासन दिलाया कि वो जल्दी ही अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे ताकि सुचारू रूप से कार्य किया जा सके। मनीष शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा व ललित शर्मा ने भी बैठक में शामिल होकर नवनियुक्त पदाधिकारियो का हौसला बढ़ाया। अंत में सभी ब्राह्मण बन्धुओं ने अध्यक्ष सुनील भारद्वाज का धन्यवाद कियाIMG-20161216-WA0009 IMG-20161216-WA0035Ambika Ambika1 Ambika11 Ambika111 Ambika11111 IMG-20161217-WA0116

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से शुरू हुई नवरात्रों की रौनक

Metro Plus

विक्रम यादव ने बतौर DC 3 वर्ष से ज्यादा का निर्विवाद कार्यकाल पूरा कर रचा रिकॉर्ड, खेल सकते हैं लंबी पारी…

Metro Plus

प्राईवेट स्कूल आय-व्यय में हेरा-फेरी कर व अनाप-शनाप फालतू खर्चे डालकर लाभ को दिखाते थे कम!

Metro Plus