Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किया गया यातायात नियमों संबंधी सभा व क्रिसमस का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): यातायात नियमों संबंधी सभा का आयोजन फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किया गया। यह सभा ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ राजबीर सिंह, एएसआई विरेन्द्र सिंह व ट्रैफिक ताऊ विरेन्द्र सिंह बलारा द्वारा आयोजित की गई। उन्होंने यातायात संबंधी नियमों से बच्चों को अवगत कराया व उन्हें हरियाणा पुलिस की ट्रैफिक एप्स के बारे में जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में यातायात संबंधी नियमों की जागरूकता लाने के लिए प्रेरित व उत्साहित किया। इस सभा के बाद विद्यार्थियों ने क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया व बच्चों ने विभिन्न प्रकार के गीत व केरॉल्स गाकर मानवता का संदेश दिया। कमजोर की सहायता करना, सब केप्रति प्रेम से रहना, दूसरों के प्रति बुरी भावना न रखना बच्चों को सिखाना ही इस त्योहार का मुख्य उद्देे्श्य है।
नन्हें-मुन्ने बच्चों में क्रिसमस ट्री की प्रतियोगिता आयोजित की गई व बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लेते हुए खूब आनंद लिया। उन्हें संता क्लोज द्वारा उपहार भेंट किए गए, सभी बच्चे लाल रंग की पोशाक में सुसज्जित थे।
अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या शशिबाला ने सभी बच्चों को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई दी व उनकी प्रतिभा की भाव-भीनी प्रशंसा करते हुए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी।FMS Pic 1

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड डांस-डे

Metro Plus

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है बड़ी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

नगर निगम फरीदाबाद के चार Xen प्रमोट होकर SE बने।

Metro Plus