Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल ने लॉन्च किया मिशन कैशलेस स्कूल

कैशलेस सिस्टम से मजबूत होगी देश की इकॉनमी-रूचि जैन
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 29 दिसम्बर (नवीन गुप्ता): देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम का समर्थन करते हुए शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल, पाखल ने आज मिशन कैशलेस स्कूल का आगाज किया। इस अवसर पर स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कैशलेस सिस्टम और नोटबंदी के विभिन पहलुओं पर विद्यार्थीओं ने अपने-अपने पक्ष रखे।
समारोह की मुख्य अतिथि रूचि जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कार्ड स्वीप करके स्कूल में कैशलेस सिस्टम लॉन्च किया। रूचि जैन ने अपने संबोधन में कहा कि कैशलेस सिस्टम अपनाने से देश की इकॉनमी मजबूत होगी। श्रीमति जैन ने बिना कैश के भुगतान के लिए उपलब्ध विभिन्न साधनों की जानकारी दी।
स्कूल के डायरेक्टर सुरेन्द्र गेरा ने बताया कि अब अभिभावक चेक के अलावा सभी प्रकार के कार्डों तथा नेट बैंकिंग द्वारा भी फीस इत्यादि का भुगतान कर सकते है। स्कूल कैशलेस प्राप्तियों और कैशलेस भुगतान को प्राथमिकता देगा।
वाइस प्रिंसिपल विनीत गेरा ने सरकार के कैशलेस सिस्टम का जोरदार समर्थन करते हुए आये अतिथियों का धन्यवाद किया तथा समारोह की मुख्य अतिथि को मोमेंटो भेट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रिंसिपल सुशील गेरा, सभी अध्यापकगण, अभिभावक तथा विद्यार्थी के साथ-साथ एडवोकेट अतुल एन कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे।Sikhskha Bharti School Pic 2

Related posts

कृष्णपाल ने कहा, मतदाताओं ने मन बनाया हुआ है भाजपा को वोट देने का

Metro Plus

Private School प्री-एडमीशन के नाम पर कैसे कर रहे हैं अभिभावकों का उत्पीडऩ, जानिए!

Metro Plus

अशोक तंवर ने कहा भाजपा ने देश को जात-पात के नाम पर बांटने का काम किया है

Metro Plus