Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

नेत्रहीन बच्चों व युवक-युवतियों को सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले उपकरणों के निर्माण को सीखने हेतु प्रेरित किया गया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 05 जनवरी (महेश गुप्ता): नेत्रहीनों के लिए पठन व लेखन के क्षेत्र में वरदान सिद्ध हुयी ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर नेशनल एसोसिएसन फॉर ब्लाइंड्स की फरीदाबाद शाखा में एक नयी पहल की गयी। यहां ज्ञानार्जित करने वाले नेत्रहीन बच्चों व युवक-युवतियों को एक वर्कशॉप द्वारा सौर ऊर्जा संबंधी जानकारी देकर उन्हें सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले उपकरणों के निर्माण को सीखने हेतु प्रेरित किया गया।
स्थानीय वाईएमसीए इंजीनियरिंग कॉलेज की सहायक प्रोफेसर रश्मि चावला द्वारा सभी को ये जानकारी दी गयी तथा सभी बच्चों ने बड़े ध्यानपूर्वक सौर ऊर्जा संबंधी जानकारी ली और संबंधित प्रश्न भी पूछे। प्रोफेसर रश्मि चावला ने बताया कि सौर ऊर्जा एक मात्र ऐसा ऊर्जा स्रोत है जो कितना भी प्रयोग करो कभी समाप्त नहीं होगा अत: हमें अधिकाधिक लोगों को सौर ऊर्जा के प्रयोग हेतु प्रेरित करना होगा।
रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद संस्कार के प्रधान संदीप द्वारा भी इस कार्य के निष्पादन हेतु पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। शाखा के अध्यक्ष एएस पटवा द्वारा रश्मि चावला का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्होंने श्रीमती चावला को आश्वस्त किया कि इन बच्चों को सौर ऊर्जा के उपकरण आदि बनाने का कार्य सिखाने हेतु जो भी सहायता चाहिए होगी वे इसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे।Rotary Club Pic 4

 

 

Related posts

KL Mehta स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

Revoke Ban/Allow Gensets @DLF Industries Association

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार ने किया मेधावी बच्चों, सहयोगी अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus