Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया

त्यौहार अपने पारंपरिक संस्कारों से जोड़ता है: धनेश अदलखा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 13 जनवरी (नवीन गुप्ता): सैक्टर-64 स्थित प्रयास सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा लोहड़ी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित निगम पार्षद धनेश अदलखा ने कहा कि त्योहार अपने पारंपरिक संस्कारों से जोड़ता है। लोहड़ी हर्षोल्लास का पर्व है। इस तरह के कार्यक्रम से नई पीड़ी को अपनी संस्कृति से जुडऩे का मौका मिलता है। इस मौके पर उन्होंने प्रयास के कार्यों की सराहना की।
श्री अदलखा ने कहा कि संस्था के प्रयास से कई घर शिक्षा से रोशन हुए हैं, कईयों को रोजगार मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष जगत मदान ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है ताकि वे अपनी खुशियां सभी से बांट सकें। संस्था के विभिन्न शिक्षा केंद्रों पर 100 से अधिक शिक्षक बच्चों को पड़ाते हैं। इस तरह के कार्यक्रम से वे अपना अनुभव भी बांटते हैं।
इस मौके पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न पंजाबी, हरियाणवी, हिमाचली और हिंदी गाने पर शिक्षकों ने नृत्य प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षा केंद्रों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान उनका उत्साह देखते बन रहा था। इसके पहले सभी ने विधिवत पूजा अर्चना की। एक दूसरे को लोहड़ी की वधाई दी गई। इसमें विजयी शिक्षक को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंच-संचालन रितु ने किया। इस अवसर पर वीणा कपूर, प्रिंयका भाटिया, प्रियंका कपूर, गायत्री, मधु आदि उपस्थित थे।Prayas Pic 1Prayas Pic 4Prayas Pic 5Prayas Pic 3

 

 

Related posts

Rtn. Satish Gosain ने Thalassaemia ग्रस्त बच्चों के साथ खुशी बांटकर मनाया अपना जन्मदिन

Metro Plus

राहुल गांधी से चुनाव में जीत का मंत्र लेने निकले लखन सिंगला

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में आयोजित फेयरवैल पार्टी में भावना को मिस सरस्वती व यश को मिस्टर सरस्वती के खिताब से नवाजा गया

Metro Plus