Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एसओएस चिल्ड्रनस विलेज में किया गया स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 18 जनवरी (नवीन गुप्ता): एसओएस चिल्ड्रनस विलेज सैक्टर-28 में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला बाल संरक्षण ईकाई, बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड लाइन, फरीदाबाद द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें उपायुक्त फरीदाबाद चंद्रशेखर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रोग्राम में सीसीआई के बच्चों ने स्वच्छ भारत पर नाटिका प्रस्तुत की तथा बच्चों द्वारा गीत व कव्वाली प्रस्तुत की गई। उपायुक्त महोदय चंद्रशेखर ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई नाटिका को सराहा और स्वच्छता के ऊपर बच्चों को जागरूक किया।
इसके साथ ही अध्यक्ष बाल कल्याण समिति एचएस मलिक ने भी स्वच्छता का हमारे जीवन में महत्व को बताया तथा एसओएस, चिल्ड्रनस विलेज के जोनल डायरेक्टर एम श्रीनिवास ने अफसरों का धन्यवाद किया।
चाइल्ड संरक्षण अफसर गरिमा सिंह तौमर ने बच्चों को वेस्ट मैनेजमेंट के बारें में विस्तृत से बताया। इसके साथ ही अतिथि के रूप में चाइल्ड लाइन डायरेक्टर रीना बैनर्जी उपस्थित रहीं। प्रोगाम के अंत में उपायुक्त चंद्रशेखर के द्वारा एसओएस, चिल्ड्रनस विलेज में वृक्षारोपण किया गया।

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

????????????????????????????????????

Related posts

Dynasty International School में अंतरराष्ट्रीय कन्या दिवस का आयोजन किया गया।

Metro Plus

पूर्व कैबिनेट मंत्री ए.सी. चौधरी की प्रतिष्ठा दाव पर, वोटों की खातिर घर-घर दस्तक देनी पड़ रही है चौधरी को

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल बना वॉलीबाल चैम्पियन

Metro Plus