Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बीएमजी मॉल में स्कूली छात्राओं को दिखाई दंगल मूवी

मैट्रो प्लस
रेवाड़ी/फरीदाबाद,19 जनवरी (जस्प्रीत कौर): बेटियों का होंसला बढ़ाने और बेटियों के प्रति फैली कुरुतियों को दूर करने के मकसद के साथ उद्योग मंत्री विपुल गोयल स्कूली छात्राओं को सिनेमा घरों में दंगल मूवी दिखा रहे है।
इस मौके पर रेवाड़ी में विपुल गोयल के भतीजे अमन गोयल पहुंचे। जहां बीएमजी मॉल में करीबन 500 स्कूली छात्राओं को दंगल मूवी दिखाई गई। विपुल गोयल फरीदाबाद और पलवल में भी बेटियों को मूवी दिखा चुके है। अब उन्होंने रेवाड़ी में बेटियों को दंगल मूवी दिखाई है।
अमन गोयल का कहना है की लिंग अनुपात को बेटियों का होंसला बढ़ाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाकर बेटियों को दंगल मूवी दिखाई जा रही है और आगें भी बाकी जिलों में जाकर ज्यादा से ज्यादा बेटियों को दंगल मूवी दिखाने का प्रयास करेंगे।
वही मूवी देखने वाली छात्राओं का कहना है कि फिल्म देखकर उन्हें मोटीवेशन मिलता है और देश के प्रति कुछ करने की प्रेरणा मिलती है। इस मूवी से समाज की बेटियों के प्रति सोच बदलेगी।
इस मौके पर जवाहर बंसल, सचिन ठाकुर, वैभव गई, नेत्रपाल चौहान, प्रिंस शर्मा, विजेंद्र नेहरा और रेवाड़ी के अनेक बीजेपी कार्यकत्र्ता मौके पर मौजूद रहे।Vipul Goel Pic 2

Related posts

Delhi Scholars International स्कूल के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया सफलता का परचम।

Metro Plus

भारत विकास परिषद् की भारत को जानो प्रतियोगिता में ए.डी. स्कूल व विद्या मंदिर स्कूल की टीम आई प्रथम

Metro Plus

इंडस्ट्रियल एक्सिबिसन से 100 करोड़ के व्यापार का आश्वासन मिला: नरेश वर्मा

Metro Plus