Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर निगम पार्षद धनेश अदलक्खा होंगे निगम सदन के नए सीनियर डिप्टी मेयर और अजय बैंसला डिप्टी मेयर !

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 जनवरी : नगर निगम फरीदाबाद के चुनावों में वार्ड न०-33 से विजयी हुए निगम पार्षद धनेश अदलक्खा ही नगर निगम के नए सदन के नए सीनियर डिप्टी मेयर पद पर आसीन होंगे! केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के मुख्यमंत्री कहे जाने वाले कृष्णपाल गुर्जर के खासमखास माने जाने वाले निगम पार्षद धनेश अदलखा की राजनैतिक कार्यकुशलता तथा अनुभव को देखते हुए लगता है कि भाजपा हाईकमान ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। मंगलवार गोल्फ क्लब में हुई भाजपा व भाजपा समर्थित निगम पार्षदों के पत्रकार सम्मेलन में जिस प्रकार से निगम पार्षद धनेश अदलखा तथा अजय बैंसला इन भाजपा व निर्दलीय पार्षदों का नेतृत्व करते नजर आ रहे थे और मंत्री पुत्र एवं निगम पार्षद देवेन्द्र चौधरी पीछे की सीट पर बैठे दिखे, उसे देखते हुए तो यही लग रहा था कि भाजपा हाईकमान ने निगम पार्षद धनेश अदलखा का नाम सीनियर डिप्टी मेयर तथा अजय बैंसला का नाम डिप्टी मेयर पद के लिए फाईनल कर दिया है।
गौरतलब रहे कि कृष्णपाल गुर्जर की कोर टीम के यह वही धनेश अदलक्खा और अजय बैंसला हंै जोकि पिछले करीब डेढ़-दो सालों से लटक रहे निगम चुनावों का फैसला हाईकोर्ट से करवाकर लाए थे।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किया गया अध्यापक दिवस समारोह का आयोजन

Metro Plus

अधिकारी और मंत्री ही लागू करते रहे हैं अब तक शिक्षा नीति

Metro Plus

भाजपा सरकार की तरह झूठे वायदे नहीं काम करने आया हूं: विजय प्रताप

Metro Plus