Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिरडी साईं बाबा मंदिर के प्रांगण में कम्बल वितरण किए गये

मैट्रो प्लस
तिगांव/फरीदाबाद, 21 जनवरी (नवीन गुप्ता): तिगांव रोड़ स्थित शिरडी साईं बाबा टैम्पल सोसायटी के प्रांगण में गरीब परिवार के लोगों को कम्बल वितरण किए गये। उद्योग मंत्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा बीजेपी नेता अमन गोयल ने शिरडी साईं बाबा ट्रेंनिग सेन्टर की छात्राओं, शिरडी साईं बाबा मन्दिर में सेवकों व गरीब परिवार की महिलाओं को कम्बल वितरण किए। सभी ने युवा नेता अमन गोयल का आभार प्रकट किया व उनकों आशीर्वाद दिया कि वह जिस प्रकार शिरडी साईं बाबा मंदिर की सेवा कर रहे है उसी प्रकार वह देश की सेवा करते रहे और देश के राजनितिक कार्यों में सदा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते रहे जिससे कि फरीदाबाद के सभी निवासी इनकी सेवाओं का लाभ उठा सके।
इस अवसर पर शिरडी साईं बाबा टेम्पल सोसाइटी के मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि हमें मानव धर्म व राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए देश के हित में कार्य करते रहना चाहिए जिससे कि सभी आन्नद का जीवन व्यतीत कर सके।
इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी मीरा गोयल, बीनू शर्मा, एके पिल्लै व अन्य आदरणीय लोग उपस्थित रहे।

Aman Goel Pic 2

 

Related posts

फरीदाबाद पुलिस ने बिना मास्क वाले लोगों के चालान काट 1 करोड़, 93 लाख, 13 हजार रूपये।

Metro Plus

पत्रकार मनदीप पूनिया को हरसंभव मदद देंगे: गुरुनाम चढूनी

Metro Plus

LED बल्ब से वाईफाई सर्विस की टेस्टिंग में जुटी सरकार

Metro Plus