Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

साथी वेलफेयर ट्रस्ट ने शनि मंदिर में किए कंबल वितरित

मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 23 जनवरी (नवीन गुप्ता): साथी वेलफेयर ट्रस्ट ने शनि मंदिर के बाहर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जरुरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 100 कंबल लोगों को बांटे गए।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान अजय कुमार ने बताया कि हर साल की तरह ट्रस्ट ने इस बार भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है ताकि सही लोगों को इसका लाभ मिल सके। इसलिए इस बार हमने पहले एक दिन शहर का मुआयना किया। उसके बाद बल्लभगढ़ के शनि मंदिर के बाहर बैठे असहाय लोगों को कंबल बांटकर इस नेक कार्य को पूरा किया।
इस अवसर पर संस्था के महासचिव किशोर गोयल ने बताया कि संस्था जब भी कोई समाजिक कार्य करती है तो संस्था के सभी युवा साथी उसमें आर्थिक रूप से मदद करते है और सामाजिक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देते है।
इस अवसर पर मुख्य सलाहकार सीए मनीष लोहिया, उप-प्रधान दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सचिव जयवीर, दिनेश, मुकेश जैन, सुनील, दीपक, मिंटू आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

अब हरियाणा में सबके घर का सपना होगा पूरा, कैसे बुक करवाए अपना फ्लैट? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

DC Office में अगले 6 महीने में E-Office प्रणाली लागू होगी: यशपाल यादव

Metro Plus

बिना दहेज के शादी करने की होड़ ला सकती है बड़ा बदलाव: विपुल गोयल

Metro Plus