Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सिविल सर्जन डॉ० बी.के. राजौरा ने साईधाम में किया पौधारोपण

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 जुलाई: तिगांव रोड़ स्थित शिरडी साई बाबा टेम्पल सोसाइटी साईधाम फरीदाबाद के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। बादशाह खान अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ० बी.के. राजौरा, डिप्टी सीएमओ डॉ० रामभगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने कर कमलों से पौधा लगाया। इस अवसर पर साईधाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० मोतीलाल गुप्ता, पी.के. गुप्ता, मनीष अग्रवाल, हरजिन्दर शर्मा, किशोर शर्मा, एस.एस.वर्मा, एस.के.चौहान एवं विकास राय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन डॉ० बी.के. राजौरा ने कहा कि नेक काम में सभी को बढ़-चढ़कर शामिल होना चाहिए और शिरडी साईधाम चैरिटेबल सोसायटी अपने आप में स्वयं समाजसेवा का एक केन्द्र है। इस पावन परिसर में आकर मुझे पावन कार्य करने का अवसर मिला, जिसके लिए में संस्था का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि पेड लगाओ-जीवन बचाओ के सिद्धांत का पालन करते हुए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी पूरी परवरिश तब तक करनी चाहिए, जब तक वृक्ष न बन जाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। बरसात का यह सीजन पौधारोपण के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसमें जो पौधा लगता है, वह अवश्य बड़ा होता है। डॉ० बी.के. राजौरा ने समाज की अन्य संस्थाओं से भी पौधारोपण कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर साईधाम के संस्थापक चेयरमैन डॉ० मोतीलाल गुप्ता ने सिविल सर्जन डॉ० बी.के. राजौरा का धन्यवाद अदा किया और कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण किया जाए, ताकि स्वच्छ एवं हरित शहर का निर्माण किया जा सके।

Related posts

फरीदाबाद वासियों को कब मिलेगा बडख़ल झील का तोहफा? देखें!

Metro Plus

रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से गुलजार हुआ सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव, अब तक पहुंचे 7.28 लाख पर्यटक

Metro Plus

बरसने लगा अब मुख्यमंत्री मनोहर का लठ्ठ, खाई गीता की कसम, अधिकारियों में मचा हडक़ंप।

Metro Plus