Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों की फुल ड्रेस रिहर्सल में शानदार प्रस्तुति

छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन से वे काफी खुश और उत्साहित हैं: दीपक यादव
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 जनवरी (नवीन गुप्ता): जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजन स्थल हरियाणा राज्य खेल परिसर सैक्टर-12 में नगराधीश सतबीर मान की प्रमुख निगरानी में करवाई गई। समारोह के लिए चुने गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत 7 स्कूलों के बच्चों ने रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति एक्शन सॉग के अलावा राजस्थानी लोक नृत्य, पंजाबी गिद्दा व हरियाणवीं लोक नृत्य शामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल के छात्रों द्वारा एसिड अटैक पर आधारित एक शानदार प्रस्तुति दी गई जिसने सभी के मन को छू लिया। रिहर्सल के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। छात्रों का जोश देखने लायक था।
स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव ने कहा कि छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन से वे काफी खुश और उत्साहित हैं क्योंकि इस प्रकार से छात्रों का उत्साहवर्धन तो होगा लेकिन सबसे खुशी की बात उनके लिए यह है कि उनके स्कूल के छात्र एवं छात्राएं समाज को एक संदेश देने का भी काम कर रहे हैं जो अपने आप में प्रशंसनीय और सराहनीय है।
इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने छात्रों के प्रयास को काफी सराहा।

Related posts

खेल हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

आखिर पुन: महाराजा अग्रसेन पार्क बोर्ड पर लिखा गया, शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Metro Plus

21 अगस्त को भारत बंद के अह्वान पर फरीदाबाद पुलिस की क्या है एडवाइजरी? देखें!

Metro Plus