Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब ग्रेस और भारत विकास परिषद् ने लगाया रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 जनवरी (नवीन गुप्ता): गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस तथा भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा ने मानव सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक मेघा रक्तदान शिविर लगाया। मानव भवन सेक्टर-10 में जरूरतमंदों के लिए लगाए गए इस रक्तदान शिविर में 115 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में उपरोक्त संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वयं भी रक्तदान किया।
शिविर में प्रमुख समाजसेवी अरुण बजाज, रोटरी क्लब ग्रेस के प्रधान रोटेरियन गौतम चौधरी, अलका चौधरी, सतीश गुप्ता, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, सुरेंद्र जग्गा, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा के अध्यक्ष संजीव शर्मा, सचिव संदीप मित्तल, अनुभव माहेश्वरी, अमर बंसल, अमित शाह, अमर खान, प्रदीप टीबड़ीवाल, रमेश झंवर इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। कुछ लोगों ने सपत्नीक रक्तदान किया। संदीप मित्तल, प्रीति मित्तल, नवीन अग्रवाल, अनिल कुमार, कामिनी अग्रवाल इत्यादि सहित शिविर में पुलिस थाना सेक्टर-7 के इंचार्ज वज़ीर सिंह ने भी रक्तदान किया। सदर थाना बल्लभगढ़ के इंचार्ज राजदीप सिंह रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित थे।

 

 

 

Related posts

दशहरा मैदान के लिए मुख्यमंत्री ने किया डेढ़ करोड़ का बजट मंजूर

Metro Plus

दुष्यन्त चौटाला में चौ. देवीलाल की छवि देखकर ही लोग जजपा में शामिल हो रहे है: धनखड़

Metro Plus

जेसी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा छात्र चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Metro Plus