Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने किया शहीदों को याद

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 जनवरी (नवीन गुप्ता): विद्यासागर इंटनेशनल स्कूल सैक्टर-2 में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया जिसमें नन्हें बच्चों ने शहीदों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नन्हें बच्चों को जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि 26 जनवरी पूरा भारतवर्ष हर साल इस दिन को बड़े धूम-धाम से मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत के लोग इस महान दिन को अपने तरीके से मनाते है।
श्री यादव ने कहा कि हमें गणतंत्र दिवस को पूरे सम्मान और गर्व के साथ मनाना चाहिए और उन असंख्य शहीदों को नमन करना चाहिए जिनके तप और बलिदान से हमें आजादी मिली और उनके प्रयासों से हमारा भारतवर्ष एक महान गणराज्य के रूप में स्थापित हुआ।
इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नन्हें बच्चों ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनेताओं की वेशभूषा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बच्चों ने दिल दिया है जान भी देंगे पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल की छात्रा मन्नत ने शहीदों पर एक सुंदर स्पीच दी जिसे सभी ने काफी सराहा। प्रेप के बच्चों ने सुंदर और आकर्षण डांस प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल की हेडमिस्टरेस ज्योति चौधरी ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकगण एवं स्टॉफ मौजूद थे।

 

Related posts

Rotary Club Grace ने विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए

Metro Plus

मानव रचना के स्टूडेंट्स को सुपर 30 के फाउंडर आनंद कुमार ने दिए सफलता के टिप्स

Metro Plus

हार्डवेयर मामले में MCF व प्रशासनिक अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, विजिलेंस ने की FIR दर्ज

Metro Plus