Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए निजी और सरकारी स्कूलों में साझेदारी की दरकार: विपुल गोयल

DC Model School ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 जनवरी: उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने दावा किया कि फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों को भी उस स्तर की सुविधाएं दी जाएगी जिनसे वो निजी स्कूलों से पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में 26 सरकारी स्कूलों को प्राइवेट कम्पनियों ने गोद लिया है और जल्दी ही इन स्कूलों की तस्वीर बदल जाएगी। सैक्टर-9 के डी.सी. मॉडल स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे विपुल गोयल ने मूल्य आधारित शिक्षा को वक्त की जरूरत बताया।
उन्होंने कहा कि बेहतर भारत बेहतर हरियाणा और बेहतर समाज की स्थापना के लिए जरूरी है छात्र टेक्नॉलोजी में भी आगे रहें और मानवीय मूल्यों में भी। उन्होंने कहा शिक्षा सुधार के लिए सरकारी और निजी स्कूलों में साझेदारी की दरकार है ताकि एक दूसरे से सीखने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए माता-पिता को भी जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कलेक्टिविटी, कनेक्टिविटी और क्रिएटीविटी के युग में छात्र ही राष्ट्र निर्माण का आधार हैं।
विपुल गोयल ने इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुश अप के जरिए कई विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहतास चौधरी की भी हौसला अफजाई की। साथ ही उन्होंने डीसी मॉडल स्कूल के होनहार छात्रों को भी सम्मानित किया।
संस्थान में पहुंचने पर डी.सी. मॉडल स्कूल के डॉयरेक्टर पवन गुप्ता तथा प्रिंसीपल ज्योति गुप्ता ने फूलों का बुक्का भेंट कर स्वागत किया
इस मौके पर उन्होंने खासतौर पर स्पेशल बच्चों की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि उनके डांस ने सभी का दिल छू लिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट की एक शानदार प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी सभी ने सराहना की।
इस समारोह में विपुल गोयल के अलावा बीजेपी पार्षद धनेश अधलक्खा, एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. गोंसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, सतबीर डागर, एच.एस.मलिक, राजदीप सिंह, डॉ.सुभाष श्योराण, समाजसेवी राजेश अग्रवाल, तपेश गुप्ता, रोटरी क्लब ग्रेस के प्रधान गौतम चौधरी, अरूण बजाज, डॉ.एस.के.गोयल , आरडब्ल्यूए सैक्टर-9 के प्रधान रणवीर चौधरी, रोहतास चौधरी समेत कई समाजसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों और गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की।

Related posts

आखिरकार BJP को हरियाणा में सरकार बनाने की इतनी जल्दी क्यों थी?

Metro Plus

एफएमएस में बसंत पंचमी का समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया

Metro Plus

चौ. भजनलाल के जीवन का अंदाज रहा निराला, 7वीं पुण्यतिथि पर विशेष

Metro Plus