Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूरजकुंड मेले की चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने मचाया धमाल

विदेशी कलाकारों ने भी हिंदी गानों की धुनों पर किया नृत्य
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद 3 फरवरी: सूरजकुंड में चल रहे स्वर्ण जयंती 31 वें अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में हरियाणवी कलाकारों ने समां बांधा। हरियाणवी पॉप गायक गजेंद्र फौगाट ने एंडी हरियाणा की अपनी प्रस्तुती से देश-विदेश से मेले में पहुंचे दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके साथ ही मेले की बड़ी और छोटी चौपाल पर विदेशी कलाकार भी हिंदी गानों की धुनों पर जमकर थिरके।
मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक नाइट में हरियाणा के प्रसिद्व पॉप गायक गजेंद्र फौगाट जैसे ही मंच पर पहुंचे तो दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद गजेंद्र फौगाट ने हरियाणा की संस्कृति से जुड़े एक के बाद कई गीत प्रस्तुत किए। उनका पहला गीत रहा एंडी हरियाणा मेरा। गाने के माध्यम से उन्होंने हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताने की कोशिश की। अगली प्रस्तुती में उन्होंने शहीद भगत सिंह पर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को देश भक्तिमय करने की कोशिश की।
गजेंद्र फौगाट की अगली प्रस्तुती उनका प्रसिद्ध गीत माता का ई-मेल आया है रहा। इस बीच में उन्होंने चुटकुलों के माध्यम से भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान कई विदेशी कलाकारों ने भी हिंदी गानों पर थिरककर माहौल को और अधिक बेहतरीन बनाने का कार्य किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवल, पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी, डीसी समीरपाल सरो, एसीपी आस्था मोदी, डीएलसी अजय पाल डूडी सहित देश-विदेश से पहुंचे हजारों दर्शक मौजूद थे।

 

 

 

Related posts

DAV कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई

Metro Plus

डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया

Metro Plus

नगर निगम और विभागीय टीमें मिलकर बना रहीं स्वच्छता का नया मॉडल: विक्रम सिंह

Metro Plus